कादिर ने खुले तौर पर कहा कि पूरी तरह फिट होने की स्थिति में अख्तर पाकिस्तानी टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं, लिहाजा टीम प्रबंधन उन्हें फिटनेस साबित कर विश्व कप के लिए टीम में जगह पाने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है।
विश्व कप के लिए पाकिस्तानी टीम का चयन इस महीने के अंत में होना है। खराब प्रदर्शन के कारण अख्तर को श्रीलंका के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला और बांग्लादेश के साथ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।
अख्तर 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप में भी नहीं खेल सके थे, हालांकि वह टीम का हिस्सा थे। टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ पर बल्ले से प्रहार करने के मामले के बाद उन्हें स्वदेश रवाना कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।