चौथे स्थान ने जीव की झोली में 360,000 डॉलर डाले। इसके अलावा वह 2010 पीजीए टूर के लिए फुल कार्ड पाने के काफी करीब पहुंच गए हैं।
जीव ने किसी मेजर या विश्व चैंपियनशिप में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। पिछले साल वह मेजर स्पर्धा में नौवें स्थान पर रहे थे।
इस सफलता ने जीव को 35वें से 29वें क्रम पर लाकर खड़ा कर दिया है। हालांकि यह जीव का लक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा है कि दिसंबर 2009 तक वह शीर्ष-20 में जगह बनाना चाहते हैं।
बहरहाल, जीव ने रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दौर की शुरुआत पहले स्थान पर चल रहे फिल मिकेलसन और निक वॉॅटने से चार स्ट्रोक पीछे रहते हुए की, लेकिन इस दौर में वह अपने प्रदर्शन में निखार नहीं ला सके।
जीव ने अंतिम दौर में टू-अंडर पार 70 का कार्ड खेला। इस दौर की समाप्ति पर जीव का स्कोर 14 अंडर 274 रहा। वह पहले स्थान पर रहे मिकेलसन से पांच शॉट पीछे रह गए।
जीव ने कहा, "मैं इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकता था लेकिन कुल मिलाकर मैं अपने खेल से खुश हूं। मेरे लिए अच्छी खबर यह रही कि यहां मैंने कुछ ऐसे पट लगाने में कामयाबी हासिल की, जिन्हें लेकर मैं आमतौर पर बहुत उम्मीद नहीं रखता हूं। इस लिहाज से चौथा स्थान मेरे लिए काफी संतोषजनक है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।