For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईसीसी रैंकिंग : एकदिवसीय बल्लेबाजों में धौनी शीर्ष पर कायम (लीड-1)

By Staff

इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर प्रथम-20 में वापसी करने में सफल रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 299 रन बटोरने वाले सहवाग नौ स्थानों की छलांग के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि तेंदुलकर आठ स्थानों की उछाल के साथ 13वें स्थान पर हैं।

सहवाग लगभग छह साल बाद शीर्ष-10 में लौटे हैं। बल्लेबाजी क्रम में सहवाग 30वें स्थान तक खिसक गए थे लेकिन जून 2008 के बाद वह आज सबसे अच्छी स्थिति में हैं।

गेंदबाजों की सूची में श्रीलंका के नुवान कुलसेकरा न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। विटोरी पांचवें स्थान पर खिसग गए हैं। आस्ट्रेलिया के एकदिवसीय विशेषज्ञ गेंदबाज नेथन ब्रेकन दूसरे स्थान पर हैं जबकि न्यूजीलैंड के अनुभवी गेंदबाज केइल मिल्स तीसरे स्थान पर हैं।

बल्लेबाजों की सूची में युवराज सिंह को एक स्थान का नुकसान हुआ है जबकि गौतम गंभीर को चार स्थान नीचे आना पड़ा है। युवराज तालिका में चौथे स्थान पर हैं। गंभीर 16वें स्थान पर खिसक गए हैं।

युवराज हरफनमौला खिलाड़ियों की शीर्ष-5 की सूची में पहली बार जगह बनाने में सफल रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के जैकब ओराम को पीछे छोड़ते हुए इस फेहरिस्त में जगह बनाई है।

आईसीसी रैंकिंग के शीर्ष-10 बल्लेबाज और गेंदबाज इस प्रकार हैं :

बल्लेबाज :

1. महेंद्र सिंह धौनी (भारत) 815

2. माइकल हसी (आस्ट्रेलिया) 798

3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 783

4. शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) और युवराज सिंह (भारत) 769

6. वीरेंद्र सहवाग (भारत) 747

7. ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका) 741

8. केविन पीटरसन (इंग्लैंड) 730

9. मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) 716

10. अब्राहम डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) 715

गेंदबाज :

1. नुवान कुलसेकरा (श्रीलंका) 724

2. नेथन ब्रेकन (आस्ट्रेलिया) 700

3. केइल मिल्स (न्यूजीलैंड) 697

4. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) 696

5. डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) 694

6. साकिब उल हसन (बांग्लादेश) 687

7. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 673

8. मशरफे मुर्तजा (बांग्लादेश) 671

9. एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड) 662

10. जेरोम टेलर (वेस्टइंडीज) और मिशेन जानसन (आस्ट्रेलिया) 660

हरफनमौला खिलाड़ी :

1. साकिब उल हसन (बांग्लादेश) 403

2. एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड) 366

3. शोएब मलिक (पाकिस्तान) और युवराज सिंह (भारत) 340

5. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 336

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+