पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक खान को इस साल मई में दुबई में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए टीम को तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को लाहौर में पीएचएफ की कार्यकारिणी की बैठक के दौरान यह फैसला किया गया।
पीएचएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पीएचएफ ने इससे पहले पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी अयाज महमूद को कोच नियुक्त किया था लेकिन पाकिस्तान इंटरनेशनल एअरलाइंस (पीआईए) ने महमूद को यह जिम्मेदारी संभालने की इजाजत नहीं दी।
महमूद पीआईए के लिए काम करते हैं। महमूद मास्को में पीआईए के स्टेशन मैनेजर के तौर पर तैनात हैं। इसके बाद पीएचफने खान को कोच नियुक्त किया, हालांकि उनकी नियुक्ति को लेकर आम-राय बनती नहीं दिख रही थी।
खान पाकिस्तानी टीम के सफल गोलकीपर रहे हैं। वह 1982 का विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा वह 1984 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।