For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्वेंटी-20 क्रिकेट के लायक नहीं है इंग्लैंड टीम : फ्लावर

By Staff

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' ने फ्लावर के हवाले से लिखा है, "हम अच्छी तरह जानते हैं कि ट्वेंटी-20 क्रिकेट हमारे बस की बात नहीं। हम टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। एकदिवसीय मैचों में हमारे प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है और ट्वेंटी-20 को लेकर तो मैं बिल्कुल भी आशावान नहीं हूं।"

फ्लावर ने साफ किया कि जून में अपनी मेजबानी में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के जीतने के बिल्कुल भी आसार नहीं है। उन्होंने कहा, "हम ट्वेंटी-20 मैचों में जीत के लिए जरूरी फार्मूला अब तक नहीं अपना सके हैं। ट्वेंटी-20 विश्व कप में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं और इस लिहाज से हमारी तैयारी शून्य के बराबर है।"

फ्लावर के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ट्वेंटी-20 मैचों में सफल होने के लिए इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को अधिक से अधिक ट्वेंटी-20 मैच खेलने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "इंग्लैंड के कई काउंटी खिलाड़ी ट्वेंटी-20 में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि उनके पास इसका अच्छा-खासा अनुभव है लेकिन राष्ट्रीय टीम में शामिल खिलाड़ियों के पास क्रिकेट के सबसे संक्षिप्त स्वरूप के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+