वेस्टइंडीज की एकदिवसीय टीम में गेल और ब्रावो की वापसी
गेल जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के साथ खेले गए पांचवें टेस्ट के अंतिम दिन मैदान में नहीं उतर सके थे। चोट के कारण वह रविवार को इंग्लैंड के साथ हुए एकमात्र ट्वेंटी-20 मुकाबले में भी नहीं खेल सके थे।
दूसरी ओर, टखने की चोट से उबरने के बाद ट्वेंटी-20 मैच में गेंदबाजी करने वाले ब्रावो जुलाई 2008 के बाद पहली बार एकदिवसीय टीम में लौटे हैं। टखने का ऑपरेशन कराने के बाद वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। ब्रावो ने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच बेसेट्रे पार्क में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
इसके अलावा जमैका के स्पिन गेंदबाज निकिता मिलर भी 13 सदस्यीय टीम में स्थान बनाने में सफल रहे हैं। उन्हें सुलेमान बेन के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। बेन ने ट्वेंटी-20 मैच में तीन विकेट लिए थे, इसके बावजूद उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
गेल की वापसी के बाद सलामी बल्लेबाज एंड्रे फ्लेचर को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। स्टैनफोर्ड ट्वेंटी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले फ्लेचर रविवार को कुछ खास नहीं कर सके और दूसरे ही ओवर में चलते बने थे।
वेस्टइंडीज टीम इस प्रकार है : क्रिस गेल, ड्वेन स्मिथ, लेंडल सिमंस, शिवनारायण चंद्रपॉल, रामनरेश सरवन, ड्वेन ब्रावो, दिनेश रामदीन, डरेन सैमी, किरोन पोलार्ड, फिडेल एड्वडर्स, निकिता मिलर, डरेन पॉवेल और लियोनेल बेकर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications