Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान में ट्वेंटी-20 खिताब जीतने का है दम : इंतिखाब

कराची, 17 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कोच इंतिखाब आलम का मानना है कि उनकी टीम में इस साल जून में इंग्लैंड में होने वाला ट्वेंटी-20 विश्व कप जीतने का माद्दा है।

इंतिखाब ने कहा कि वह अपनी टीम को खिताब का प्रबल दावेदार मानते हैं लेकिन साथ ही उनका यह भी मानना है कि अगर उनकी टीम 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए पहले ट्वेंटी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत के हाथों मिली हार को पीछे छोड़ते हुए चैंपियन बनना चाहती है तो इसके लिए उसे अपने क्षेत्ररक्षण में जबरदस्त सुधार लाना होगा।

बकौल इंतिखाब, "हमारा क्रिकेट खराब दौर से गुजर रहा है लेकिन इसके बावजूद हम में ट्वेंटी-20 विश्व चैंपियनशिप जीतने का माद्दा है। हमारे पास एक अच्छा बल्लेबाजी क्रम है और हमारे गेंदबाजों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है। बस हमें अपना क्षेत्ररक्षण सुधारना होगा।"

कोच ने साफ शब्दों में कहा कि अगर उनके खिलाड़ी क्रिकेट के सबसे संक्षिप्त स्वरूप का विश्व चैंपियन बनना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें फिटनेस पर ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा, "ट्वेंटी-20 क्रिकेट नया होते हुए भी पुराना हो चुका है। अब तक खेले गए मैचों से साबित हो चुका है कि जिस टीम की फिटनेस अच्छी है और जो सबसे अच्छी फील्डिंग कर सकती है, उसे जीत हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+