आईपीएल ने गृह मंत्रालय को सौंपा तीसरा
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आयोजन समिति ने मंगलवार को प्रतिष्ठित ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता का तीसरा पुनर्निर्धारित कार्यक्रम गृह मंत्रालय को सौंप दिया।
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमें आईपीएल की ओर से तीसरा पुनर्निर्धारित कार्यक्रम मिल गया है। हमने इस कार्यक्रम को राज्य सरकारों को भेज दिया है। अब हमें उनकी प्रतिक्रियाओं का इंतजार है।"
यह अभी तक साफ नहीं हो सका है कि तीसरा पुनर्निर्धारित कार्यक्रम किस प्रकार लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम के लिहाज से उपयुक्त साबित होगा।
सूत्रों का कहना है कि तीसरे कार्यक्रम में कुछ तारीखों को इधर-उधर करने के अलावा कुछ नए आयोजन स्थलों को शामिल किया गया है। इससे कुछ बात बन सकती है।
उल्लेखनीय है कि आम चुनाव के दौरान आईपीएल के आयोजन को लेकर गृह मंत्रालय और आयोजन समिति के बीच सोमवार को हुई तीसरी बैठक का कोई नतीजा नहीं निकल सका था।
गृह मंत्रालय ने आईपीएल से एक बार फिर पुनर्निर्धारित कार्यक्रम पेश करने के साथ-साथ उन राज्यों से सुरक्षा संबंधी आश्वासन हासिल करने को कहा था, जहां मैच खेले जाने हैं।
आईपीएल और लोकसभा चुनाव इस साल अप्रैल-मई में होने हैं। आईपीएल की शुरुआत जहां 10 अप्रैल से होगी वहीं लोकसभा के लिए पहले चरण का मतदान 16 अप्रैल को होगा। मतगणना 16 मई को होगी, जबकि आईपीएल का फाइनल मुकाबला 24 मई को खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications