Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीसीबी को मिलेगा 27.5 लाख डॉलर मुआवजा

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चैंपियंस ट्रॉफी से होने वाली संभावित आय के बदले पीसीबी को 27.5 लाख डॉलर मुआवजे और मेजबानी फीस के तौर पर देने का फैसला किया है।

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान में होना था लेकिन आईसीसी ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उससे यह मेजबानी वापस ले ली थी।

अब चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को सौंपी गई है। आईसीसी ने साफ किया है कि पीसीबी को 20 लाख डॉलर संभावित आय के बदले दिया जाएगा जबकि अतिरिक्त साढ़े सात लाख डॉलर मेजबानी फीस के तौर पर दिए जाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी वापस लेते वक्त ही आईसीसी ने साफ कर दिया था कि पीसीबी को इसके बदले मुआवजे की राशि दी जाएगी।

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान के लाहौर और कराची शहरों में होना था लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। बाद में आईसीसी ने इसे श्रीलंका में कराने का फैसला किया था लेकिन अब इसकी मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को सौंपी जा चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+