For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

विटोरी और राइडर के नाम रहा पहला दिन (राउंडअप)

By Staff

विटोरी (118) और राइडर (102) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत मेजबान टीम ने मैच के पहले दिन बुधवार को अपनी पहली पारी में 279 रन बनाए।

खास बात यह है कि मेजबान टीम ने एक समय अपने छह विकेट मात्र 60 रन के कुल योग पर गंवा दिए थे। इस लिहाज से उसका 100 रन के कुल योग तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था लेकिन राइडर और विटोरी ने सातवें विकेट के लिए 186 रन जोड़कर अपनी टीम को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचा दिया।

अपना सातवां टेस्ट खेल रहे 24 साल के राइडर ने करियर का पहला शतक जड़ने के लिए 162 गेंदों पर 14 चौके लगाए जबकि विटोरी ने कप्तानी पारी खेलते हुए करियर का तीसरा शतक जड़ा। विटोरी ने 164 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और दो छक्के लगाए।

राइडर और विटोरी की शानदार पारियों के पहले और बाद में किवी बल्लेबाजों ने निराश किया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही मेजबान टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट मात्र 17 रन के कुल योग पर गंवा दिए थे।

टिम मिशिंटोश (12) ईशांत शर्मा की गेंद पर वीरेंद्र सहवाग द्वारा लपके गए जबकि पहला टेस्ट मैच खेल रहे मार्टिन गुपटिल (14) को जहीर खान ने राहुल द्रविड़ के हाथों कैच कराया।

इसके साथ द्रविड़ ने टेस्ट मैचों में सबसे अधिक 181 कैच लेने के आस्ट्रेलिया के मार्क वॉ के रिकार्ड की बराबरी कर ली। द्रविड़ को वॉ का रिकार्ड तोड़ने की एक बेहतरीन मौका मिला था लेकिन 77 रन के व्यक्तिगत योग पर उन्होंने हरभजन सिंह की गेंद पर राइडर का कैच छोड़ दिया।

बहरहाल, मिशिंटोस और गुपटिल की विदाई के बाद जहीर और ईशांत ने 51 रन के कुल योग तक डेनियल फ्लिन (0) और रॉस टेलर (18) को भी पेवेलियन लौटा दिया।

पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आए राइडर ने एक छोर संभाला ही था कि ईशांत ने जेम्स फ्रेंकलिन (0) को भी चलता कर न्यूजीलैंड को एक और बड़ा झटका दिया।

मेजबान टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम से काफी उम्मीदें थी लेकिन वह तीन रन बनाकर मुनाफ पटेल की गेंद पर वी.वी.एस. लक्ष्मण के हाथों लपके गए।

इसके बाद राइडर और विटोरी ने सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाकर अपनी टीम का योग 246 तक पहुंचा दिया। इसी योग पर विटोरी मुनाफ की गेंद पर विकेट के पीछे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए।

विटोरी का आउट होना था कि कीवी टीम एक बार फिर भरभरा गई जबकि एक छोर पर राइडर अपना पहला शतक पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

केइल मिल्स (0) से राइडर को कोई मदद नहीं मिली लेकिन इस काम में इयान ओ' ब्रायन (8) ने उनकी भरपूर मदद की और उन्हें शतक पूरा करने का मौका दिया।

इस तरह न्यूजीलैंड की टीम 78.2 ओवरों में 279 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। भारत की ओर से ईशांत ने चार विकेट लिए जबकि मुनाफ को तीन विकेट मिले। जहीर ने दो और हरभजन ने एक विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक सात ओवर के खेल में बिना कोई विकेट खोए 27 रन बना लिए थे।

सलामी बल्लेबाज सहवाग अपनी शैली में खेलते हुए 18 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि गौतम गंभीर छह रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+