सूत्रों का कहना है कि चयन समिति और राष्ट्रीय टीम के अधिकारी इस बात की टोह लेने पीसीबी अधिकारियों के पास पहुंचे थे कि दुबई और अबू धाबी में खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आईसीएल में खेल चुके खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह देने की संभावना बन सकती है या नहीं, लेकिन पीसीबी के जवाब से उन्हें निराशा हाथ लगी।
पीसीबी ने आईसीएल से जुड़े खिलाड़ियों पर सभी तरह का क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा रखा था लेकिन हाल ही में सिंध प्रांत के उच्च न्यायालय ने एक निर्देश जारी करते हुए इन खिलाड़ियों को घरेलू मैचों में खेलने का अधिकार दे दिया था।
कभी पाकिस्तानी टीम का प्रमुख हिस्सा रहे मोहम्मद यूसुफ जैसे धुरंधर खिलाड़ी न्यायालय के आदेश के बाद यह मानने लगे हैं कि अब राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी तय है लेकिन पीसीबी के जवाब ने उन्हें भी निराश किया होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।