Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गोवा में नहीं, हरियाणा में खुलेगी एआईएफएफ-

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) और दूरसंचार की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी भारतीय इंटरप्राइजेज ने बुधवार को साफ कर दिया कि एक अरब रुपये की लागत से तैयार होने वाली प्रस्तावित एआईएफएफ-भारती फुटबाल अकादमी गोवा की जगह अब हरियाणा में खोली जाएगी।

इसका कारण यह है कि निर्धारित समय सीमा के बीत जाने के बाद भी गोवा सरकार ने अकादमी के लिए जरूरी 126,000 वर्ग मीटर जमीन एआईएफएफ को नहीं सौंपी थी।

एआईएफएफ-भारती ने अपने संयुक्त बयान में कहा, "एआईएफएफ-भारती इंटरप्राइजेज ने काफी सोच-विचार के बाद फैसला किया है कि एक अरब रुपये की लागत से तैयार होने वाली प्रस्तावित फुटबाल अकादमी गोवा की जगह अब हरियाणा में खोली जाएगी।"

इधर, हरियाणा फुटबाल संघ (एचएफए) के सचिव सुनील भारद्वाज ने आईएएनएस से कहा कि उनका राज्य इस अकादमी की बाट राह देख रहा था।

बकौल भारद्वाज, "हम हमेशा से चाहते थे कि हमारे राज्य में एक स्तरीय फुटबाल अकादमी हो। अब जबकि एआईएफएफ और भारती इंटरप्राइजेज ने प्रस्तावित फुटबाल अकादमी गोवा की जगह हरियाणा में खोलने के फैसला कर लिया है, हम इस संबंध में पूरी मदद मुहैया कराएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+