हेमिल्टन, 18 मार्च (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच के पहले दिन कप्तान डेनियल विटोरी और जेस राइडर के शतकों की बदौलत मेजबान टीम पहली पारी में 279 रन बनाने में कामयाब रही लेकिन भारतीय गेंदबाजों की घातक गेदंबाजी के आगे कीवी टीम के अन्य बल्लेबाज कुछ नहीं कर सके।
हेमिल्टन के सेडन पार्क पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने मात्र 60 रनों के कुल स्कोर पर कीवी टीम के छह अहम बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखा दी। ईशांत शर्मा ने चार,मुनाफ पटेल ने तीन और जहीर खान ने दो विकेट झटके। हरभजन सिंह ने भी एक विकेट अपने नाम किया।
इससे पहले कप्तान विटोरी ने शानदार 118 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को संकट से उबारने की भरपूर कोशिश की लेकिन राइडर के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका। राइडर ने 102 रनों की पारी खेली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*