तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी मेहमान टीम ने इस मैच में स्पिन गेंदबाज ब्रायस मैक्गेन को अपना टेस्ट करियर शुरू करने का मौका दिया है।
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मोर्कल को टेस्ट करियर का आगाज करने का मौका दिया है। एल्बी के छोटे भाई मोर्न मोर्कल भी दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट खेल चुके हैं लेकिन फिलहाल वह टीम से बाहर हैं।
नियमित कप्तान ग्रीम स्मिथ की गैरमौजूदगी में हरफनमौला जैक्स कैलिस इस मैच में मेजबान टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
स्मिथ चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर इमरान खान एश्वेल प्रिंस के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।
बहरहाल, आस्ट्रेलियाई टीम ने खबर लिखे जाने तक छह ओवर के खेल में बिना कोई विकेट खोए 18 रन बना लिए थे।
इस श्रृंखला में अब तक दो शतक लगा चुके सलामी बल्लेबाज फिल हगेज 18 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि साइमन कैटिच ने 18 गेंदों पर छह रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।