महिला विश्व कप : फाइनल में नहीं पहुंच सका आस्ट्रेलिया
आस्ट्रेलिया ने तीसरे स्थान के लिए खेले जाने वाले प्ले-ऑफ मैच के लिए योग्यता हासिल कर ली है, जहां शनिवार को उसका सामना भारतीय टीम से होगा। फाइनल में नहीं पहुंचने के बावजूद दोनों टीमें अगले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने सारा टेलर (49 रन, 77 गेंद, पांच चौके) की बेहतरीन पारी की बदौलत 49.3 ओवरों में 161 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से लैडिया ग्रीनवे ने 22 रनों का योगदान दिया जबकि जैनी गुन ने 21 रनों का योगदान दिया। आस्ट्रेलिया की ओर से सारा एंड्रयूज ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि एल. स्थालेकर और एस. निट्सके ने दो-दो सफलता हासिल की।
जवाब में खेलने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने निट्सके (37 रन, 43 गेंद, 6 चौके, 1 छक्का) और लीह पॉल्टन (38 रन, 47 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) के विकेट खोकर 33.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
कप्तान कारेन रॉल्टन (41 रन, 55 गेंद, 4 चौके, 2 छक्का) और एलेक्स ब्लैकवेल (38 रन, 58 गेंद, 6 चौके) अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद नाबाद लौटीं। निट्सके को 'वुमैन ऑफ द मैच' चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications