महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 223 रनों से रौंदा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने कप्तान हैदी टिफिन (100) और सूजी बेट्स (168) के शानदार शतकों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। महिला एकदिवसीय मैचों के लिहाज से यह पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है।
टिफिन ने अपनी 128 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए जबकि बेट्स ने 105 गेंदों की तूफानी पारी में 19 चौके और छह छक्के जड़े। एकदिवसीय मैचों के लिहाज से वह तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर खड़ा करने वाली बल्लेबाज बनीं।
जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम 48.1 ओवर में 150 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज नैन आबिदी ने सर्वाधिक 52 रन बनाए जबकि उरोज मुमताज ने 27 रनों का योगदान दिया। सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं।
न्यूजीलैंड की ओर से लूसी डूलन ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि निकोला ब्राउन और सारा सुकिगावा दो-दो विकेट लेने में सफल रहीं। बेट्स को 'वुमैन ऑफ द मैच' चुना गया।
इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम को वेस्टइंडीज के साथ पांचवें और छठे स्थान के होने वाले प्ले-ऑफ मैच में खेलना होगा। इसके बावजूद भी दोनों टीमों को 2013 विश्व कप के लिए फिर से क्वालीफाईंग मैच खेलने होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications