फेडरर ने जहां फर्नाडो गोंजालेज को 6-3, 5-7, 6-2 से पराजित किया वहीं नडाल ने एक कठिन मुकाबले के बाद अर्जेटीना के डेविड नेलबैंडियन को 3-6, 7-6 (7-5), 6-0 से हराया।
फेडरर ने गोंजालेज के खिलाफ 13 में से 12वीं जीत दर्ज की। अगले दौर में उनका सामना सर्बिया के नोवाक जोकोविक से होगा।
तीसरी वरीयता प्राप्त जोकोविक ने हॉक-आई इलेक्ट्रानिक लाइन कॉलिंग सिस्टम द्वारा प्रदान किए गए मैच प्वाइंट के आधार पर स्विट्जरलैंड के स्टेनसिलास वॉवरिंका को 7-6 (9-7), 7-6 (8-6) से हराकर अंतिम-8 दौर में जगह पक्की की।
चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे भी अंतिम-8 दौर में जगह बनाने में सफल रहे हैं। मरे को स्पेन के टॉमी रोब्रेडो के खिलाफ जीत मिली। हालांकि रोब्रेडो कलाई की चोट के कारण मैच पूरा नहीं कर सके। खेल रोके जाने तक मरे 6-2, 3-0 से आगे चल रहे थे।
महिला वर्ग में रूस की दिनारा सफीना ने विक्टोरिया अजारेंका को 6-7 (4-7), 6-1, 6-3 से हराया लेकिन इस जीत के लिए उन्हें एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा। सफीना ने सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।
दूसरी ओर, रूस की वेरा ज्योनारेवा भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं। उन्होंने डेनमार्क की कैरोलिन वोजनिएस्की को 6-4, 6-2 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।