करियर के 42वें शतक पर होगी तेंदुलकर की निगाहें

By Staff

हेमिल्टन, 19 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के साथ स्थानीय सेडन पार्क क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरेगी, तब उसके सबसे अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की निगाह अपने करियर के 42वें टेस्ट शतक पर होगी।

मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तेंदुलकर 135 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 70 रन बनाकर नाबाद लौटे। तेंदुलकर पर युवराज सिंह (नाबाद 8) के साथ तेजी से रन बटोरने की जिम्मेदारी होगी लेकिन इसके बावजूद वह शतक पूरा करने का प्रयास करेंगे।

अपना 157वां टेस्ट मैच (इस टेस्ट सहित) खेल रहे तेंदुलकर ने अब तक 12499 बनाए हैं। उन्होंने ये 54.27 के औसत से रन बटोरे हैं, जिनमें 41 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं।

तेंदुलकर ने अपना आखिरी टेस्ट शतक 11 दिसंबर 2008 को चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। उस मैच में उन्होंने 103 रन बनाए थे।

टेस्ट मैचों में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में तेंदुलकर सबसे आगे हैं। मौजूदा समय में सक्रिय खिलाड़ियों में आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग 37 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने 26-26 शतकों के साथ तीसरे क्रम पर हैं। द्रविड़ ने हेमिल्टन टेस्ट की पहली पारी में 66 रन बनाए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Thursday, March 19, 2009, 7:08 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+