हैरिस और स्टेन का कहर, आस्ट्रेलिया ने गंवाए 6 विकेट (लीड-2)
तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़कर अपेक्षाकृत अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह लड़खड़ा गई। आस्ट्रेलिया को पहला झटका फिल हगेज (33) के रूप में लगा। उन्हें हैरिस ने पगबाधा आउट किया। इस श्रृंखला में अब तक दो शतक लगा चुके हगेज ने 64 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए।
कुल योग में अभी एक रन ही जुड़ा था कि कप्तान रिकी पोंटिंग (0) भी चलते बने। उन्हें अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मोर्कल ने बोल्ड किया।
इसके बाद माइकल हसी (20) ने सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच के साथ मिलकर कुल योग को 81 रनों तक पहुंचाया लेकिन इसी योग पर स्टेन ने हसी को बोल्ड कर मेहमान टीम को तगड़ा झटका दिया।
हसी की विदाई के सदमे से मेहमान टीम अभी उबर भी नहीं पाई थी कि स्टेन ने माइकल क्लार्क (0) को भी बोल्ड कर उसकी निराशा को दोगुना कर दिया।
इसके बाद कैटिच (55) ने विकेटकीपर बल्लेबाद ब्रैड हेडिन (42) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 71 रन जोड़कर स्थिति को संभालने की भरपूर कोशिश की लेकिन 152 रन के कुल योग पर हैरिस ने कैटिच को इमरान खान के हाथों कैच कराकर इस जोड़ी को तोड़ दिया।
अपना 160 गेंदों की पारी में सात चौके लगाने वाले कैटिच के आउट होने के चंद मिनटों बाद हेडिन भी हैरिस की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। हेडिन ने अपनी 67 गेंदों की तेज पारी में आठ चौके लगाए। खबर लिखे जाने तक एंड्रयू मैक्डोनाल्ड दो और मिशेल जानसन सात रन बनाक खेल रहे थे।
मेहमान टीम ने स्पिन गेंदबाज ब्रायस मैक्गेन को अपना टेस्ट करियर शुरू करने का मौका दिया जबकि दक्षिण अफ्रीका ने एल्बी मोर्कल को टेस्ट करियर का आगाज करने का मौका दिया है।
एल्बी के छोटे भाई मोर्न मोर्कल भी दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट खेल चुके हैं लेकिन फिलहाल वह टीम से बाहर हैं। नियमित कप्तान ग्रीम स्मिथ की गैरमौजूदगी में हरफनमौला जैक्स कैलिस इस मैच में मेजबान टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
स्मिथ चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर इमरान अनुभवी एश्वेल प्रिंस के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications