आईपीएल से दूर रहेंगे चोटिल श्रीसंत
मोहाली, 19 मार्च (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत चोटिल होने की वजह से इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेल सकेंगे। वह आईपीएल में किंग्स-11 पंजाब के खिलाड़ी हैं।
किंग्स-11 पंजाब ने बुधवार को श्रीसंत के न खेलने का एलान किया। वह इस समय सिडनी में उपचार करा रहे हैं।
श्रीसंत ने एक बयान जारी कर कहा,"मैं आईपीएल के दूसरे संस्करण में टीम के साथ रहूंगा और अपनी टीम का हौसला बढ़ाउंगा। इस बार मैं किंग्स-11 पंजाब के लिए एक प्रशंसक की भूमिका में नजर आउंगा।"
अभिनेत्री प्रीति जिंटा की टीम किंग्स-11 पंजाब के कोच टॉम मूडी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चोटिल होने की वजह से श्रींसत इस बार आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और टीम के लिए बेहद अहम हैं।
टीम के सह-मालिक और उद्योगपति नेस वाडिया ने कहा, "श्रीसंत हमारी टीम के एक अभिन्न हिस्सा हैं। इस बार हमने उनके लिए बेहद उत्साहजनक और महत्वपूर्ण भूमिका सोच रखी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications