अस्पताल से छुट्टी मिली, घर पहुंचे समरवीरा
पांच मार्च को चिकित्सकों ने दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद समरवीरा की जांघ में फंसी गोली निकाल ली थी। चिकित्सकों ने कहा था कि श्रीलंकाई बल्लेबाज को अस्पताल में कम से कम एक सप्ताह बिताना होगा लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए समरवीरा को दो सप्ताह बाद मंगलवार को छुट्टी दी गई।
आतंकी हमले के दौरान सबसे ज्यादा जख्मी हुए समरवीरा को चार मार्च को कोलंबो पहुंचने के साथ ही राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसी दिन मध्यरात्रि में उनका ऑपरेशन करने का फैसला किया था।
चिकित्सकों ने कहा है कि समरवीरा को कम से कम दो महीने तक पूर्ण विश्राम करना होगा, तभी वह अभ्यास शुरू करने की स्थिति में आ सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि तीन मार्च को टीम होटल से गद्दाफी स्टेडियम जाते वक्त अज्ञात बंदूकधारियों ने श्रीलंकाई टीम के काफिले पर स्वचलित हथियारों से हमला किया था, जिसमें कप्तान माहेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, असंथा मेंडिस, समरवीरा, थरंगा पारानाविताना और चमिंडा वास घायल हो गए थे जबकि छह सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications