For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

गंभीर, द्रविड़ और सचिन ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया (लीड-1)

By Staff

पहले दिन के 29 रनों के स्कोर से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने खेल के दूसरे दिन वीरेंद्र सहवाग का विकेट जल्दी खो दिया। सहवाग दूसरे दिन अपने व्यक्तिगत स्कोर में महज दो रन ही जोड़ सके और 24 रन बनकार रन आउट हो गए। इसके बाद गंभीर और द्रविड़ ने शतकीय साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। गंभीर ने 72 और द्रविड़ ने 66 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से क्रिस मार्टिन और इयान ओ'ब्रायन ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में कप्तान डेनियल विटोरी और जेस राइडर के शतकों की बदौलत मेजबान टीम ने पहली पारी में 279 रन बनाया। खेल के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों की तूफानी गेंदबाजी के आगे विटोरी और राइडर को छोड़ कीवी टीम के शेष बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।

हेमिल्टन के सेडन पार्क पर बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने मात्र 60 रनों के कुल स्कोर पर कीवी टीम के छह अहम बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखा दी। विटोरी और राडर ने भारतीय गेंदबाजों को बखूबी सामना किया। कीवी कप्तान ने शानदार 118 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को संकट से उबारने की भरपूर कोशिश की। वह पटेल की एक गेंद पर भारतीय कप्तान धौनी के हाथों लपके गए। राइडर ने 102 रनों की पारी खेली।

गौरतलब है कि पहली पारी में चार कीवी बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। पूरी कीवी टीम 78.2 ओवरों में 279 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने चार, मुनाफ पटेल ने तीन और जहीर ने दो विकेट झटके। हरभजन सिंह ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+