वापसी करने को उतावला है मैनचेस्टर युनाइटेड
अपने प्रबंधक के इसी विश्वास को सही साबित करने के लिए युनाइटेड की टीम शनिवार को जब फल्हम के खिलाफ मैदान में उतरेगी, तब उसके जेहन में पिछले हफ्ते लिवरपूल के हाथों मिली 1-4 की शर्मनाक हार ताजा होगी।
यूनाइटेड क्लब के कोच रेने म्यूलेंस्टीन ने एमयूटीवी से कहा, "लिवरपूल के खिलाफ मिली हार ने हम सबको हैरान कर दिया है। हम जानते हैं कि हमसे गलतियां हुई हैं लेकिन कुल मिलाकर हमारी टीम में वापसी का माद्दा है और वह शनिवार को फल्हम के खिलाफ ऐसा करके दिखाएगी।"
इस सत्र में युनाइटेड की टीम फल्हम से दो बार भिड़ चुकी है। दोनों ही मौकों पर उसे जीत मिली है। ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए पहले मैच में उसने फल्हम को 3-0 से हराया था जबकि एफए कप के अंतर्गत कार्वेन कॉटेज में खेले गए एक अन्य मुकाबले में उसने 4-0 से जीत दर्ज की थी।
लिवरपूल के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बावजूद युनाइटेड की टीम प्रीमियरशिप में अंकों की तालिका में सबसे ऊपर है। चेल्सी के मुकाबले उसके चार अंक अधिक हैं और उसके हाथ में एक मुकाबला भी है।
दूसरी ओर, चेल्सी को अपने अगले मैच में टॉटेनहम हाट्सपर से भिड़ना है, जो पिछले छह मैचों से अजेय है। जाहिर तौर पर चेल्सी के लिए यह मैच जीतना आसान नहीं होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications