ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक रूस का कोच पद छोड़ने के बाद हिडिंक स्थायी तौर पर चेल्सी के साथ जुड़ने पर विचार कर रहे हैं।
हिडिंक ने कहा, "प्रीमियरशिप के बाद मैं रूसी टीम के साथ पूर्णकाल के लिए जुड़ जाऊंगा लेकिन अगर वह 2010 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी तो मैं चेल्सी के साथ जुड़े रहना पसंद करुं गा।"
हिडिंक ने कहा कि उन्हें रूसी टीम से भावनात्मक लगाव है लेकिन उसके साथ लंबे समय तक जुड़े रहने का उनका कोई इरादा नहीं है।
हिडिंक ने कहा, "नवंबर के बाद रूसी फुटबाल महासंघ को किसी नए विकल्प की तलाश करनी होगी। मैं पूरी कोशिश करुं गा कि रूस विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर जाए लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो मेरे पास चेल्सी के रूप में एक अच्छा विकल्प है।"
हिडिंक ने ब्राजीली कोच लुइस फिलिप स्कोलारी के स्थान पर चेल्सी का कोच पद संभाला है। उनकी नियुक्ति चार महीनों के लिए हुई है। प्रीमियरशिप की समाप्ति के बाद वह चेल्सी के साथ स्थायी करार का प्रयास करेंगे। स्कोलारी को बर्खास्त कर दिया गया था।
हिडिंक की देखरेख में चेल्सी ने प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह पिछले सात मैचों से अजेय है और तालिका में मैनचेस्टर युनाइटेड के बाद दूसरे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।