Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महिला विश्व कप : तीसरे स्थान के लिए आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय टीम

वर्ष 2005 में प्रतियोगिता का फाइनल खेल चुकीं भारतीय महिलाएं अपना गौरव बनाए रखने के लिए मेजबान टीम से भिड़ेंगी। भारतीय टीम को हालांकि इस बात का सुकून है कि वह फाइनल में पहुंच चुकी इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों के अलावा आस्ट्रेलिया के साथ 2013 विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है।

सुपर-सिक्स दौर के पहले मुकाबले में आस्ट्रेलिया को धूल चटाने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के कारण खिताबी दौड़ से बाहर हो गई थी। प्रदर्शन के लिहाज से सुपर-सिक्स दौर भारत के लिए अच्छा रहा क्योंकि पहले मैच में आस्ट्रेलिया को हराने के बाद उसने अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से पराजित किया।

प्ले-ऑफ मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा एक तरह से भारी रहेगा क्योंकि वह सुपर-सिक्स दौर में आस्ट्रेलिया को पराजित कर चुकी है। शनिवार को भारतीय टीम को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा क्योंकि आस्ट्रेलिया को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

भारतीय टीम की कप्तान झूलन गोस्वामी ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार से निराश उनकी टीम तीसरा स्थान हासिल करके अपने गम को काफी हद तक कम करने की कोशिश करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+