प्रिंस का शतक, दक्षिण अफ्रीका को मिली बढ़त (लीड-1)

By Staff

मैच के पहले दिन आस्ट्रेलिया को 209 रनों पर समेटने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी मेजबान टीम ने दिन की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 57 रन बना लिए थे। प्रिंस 37 और इमरान खान 15 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

दूसरे दिन मेजबान टीम ने 65 रन के कुल योग पर इमरान का विकेट गंवा दिया। उन्होंने 20 रन बनाए। उनका विकेट पीटर सिडल के खाते में गया। इमरान ने अपनी 64 गेंदों की पारी में एक चौका लगाया।

इसके बाद हाशिम अमला (46) और प्रिंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े। अमला ने अपनी 88 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाए। उनका विकेट मिशेल जानसन ने लिया।

अपने करियर का 11वां शतक लगाने वाले प्रिंस अपनी 172 गेंदों की पारी में 14 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं जबकि चोटिल ग्रीम स्मिथ के स्थान पर टीम की कमान संभाल रहे जैक्स कैलिस 47 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ने स्पिन गेंदबाज पॉल हैरिस (34/3), तेज गेंदबाज डेल स्टेन (56/4) और मखाया एंटिनी (38/2) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया की पहली पारी 209 रनों पर समेट दी थी।

तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी मेहमान टीम की ओर से फिल हगेज (33), माइकल हसी (20), साइमन कैटिच (55), विकेटकीपर बल्लेबाद ब्रैड हेडिन (42) और जानसन (35) रन बनाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, March 20, 2009, 6:25 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+