कप्तान के मुताबिक प्रशंसकों की आकांक्षाओं के दबाव में आकर उनकी टीम के युवा खिलाड़ी बिखर सकते हैं, लिहाजा उन पर जरूरत से अधिक दबाव देना ठीक नहीं होगा।
पिछले महीने शोएब मलिक से कप्तानी हासिल करने वाले यूनुस ने कहा कि आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ प्रशंसकों को किसी चमत्कार की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए।
बकौल कप्तान, "हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे लेकिन इस श्रृंखला को लेकर हमसे बहुत अधिक उम्मीद नहीं रखी जाए। हमारी टीम युवा है और इसे अभी जीत की लय हासिल करने के लिए समय चाहिए।"
पाकिस्तानी टीम 22 अप्रैल से सात मई के बीच आस्ट्रेलिया के साथ अबू धाबी और दुबई में पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के अलावा एक ट्वेंटी-20 मैच खेलेगी।
इस श्रृंखला का आयोजन पाकिस्तान में होना था लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे संयुक्त अरब अमीरात स्थानांतरित कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।