आईपीएल को चुनाव तक टालना ही बेहतर : महाराष्ट्र पुलिस प्रमुख (लीड-1)

By Staff

महाराष्ट्र पुलिस के महानिदेशक (चुनाव) सुप्रभात चक्रवर्ती ने शुक्रवार को पत्रकार सम्मेलन में कहा, "हम सुरक्षा बलों पर अतिरिक्त दबाव नहीं डाल सकते। हमारे लिए चुनाव और मैचों के लिए साथ-साथ सुरक्षा की व्यवस्था कर पाना मुमकिन नहीं है। "

चक्रवर्ती ने कहा कि अगर आईपीएल मैच चुनाव खत्म चुनाव खत्म होने के बाद कराए जाएं तो उनके महकमे को इसके लिए सुरक्षा की व्यवस्था कर पाने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, "हमारे सुरक्षा बल पहले से ही काफी दबाव में काम कर रहे हैं। हम मैचों के लिए उन पर अतिरिक्त दबाव नहीं देना चाहते। इन मैचों का आयोजन 30 अप्रैल को चुनाव खत्म होने के बाद किया जाए तो हम इसमें सहयोग करने के लिए तैयार हैं।"

महाराष्ट्र पुलिस का समर्थन नहीं मिल पाने के कारण आईपीएल आयोजन समिति को बहुत बड़ा झटका लगा है। मुंबई में 30 अप्रैल से पहले आईपीएल के आठ मैच खेले जाने हैं। इसके अलावा इसका उद्घाटन समारोह भी यहीं होना है। ऐसे में जबकि गृह मंत्रालय ने कहा है कि वह राज्यों की राय जानने के बाद ही आईपीएल के पुनर्निर्धारित कार्यक्रम को हरी झंडी देगा, महाराष्ट्र पुलिस का इससे पल्ला झाड़ना एक तरह से इसके आयोजन पर सवाल खड़े कर रहा है।

दिल्ली पुलिस पहले ही आईपीएल से पल्ला झाड़ चुकी है और यह भी तय हो गया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली में आईपीएल मैच नहीं खेले जाएंगे। अब जबकि महाराष्ट्र पुलिस ने भी पल्ला झाड़ लिया है, आईपीएल आयोजन समिति को मुंबई की जगह किसी अन्य आयोजन स्थल की तलाश शुरू करनी होगी।

उधर, टूर्नामेंट निदेशक नीरज मल्होत्रा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो आईपीएल मैचों को राज्य के बाहर भी कराया जा सकता है। उन्होंने कहा, "हमें कहा गया है कि लोकसभा चुनावों के दौरान राज्य में 18 मैच कराना संभव नहीं, लिहाजा हम कुछ मैचों को राज्य के बाहर कराने पर विचार कर रहे हैं। हम एक बार फिर नए कार्यक्रम के साथ मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे।"

मल्होत्रा ने कहा कि आईपीएल को चुनाव खत्म होने तक टाला नहीं जा सकता क्योंकि उसके बाद इसके लिए समय निकाल पाना किसी लिहाज से मुमकिन नहीं होगा। उन्होंने कहा, "हम तारीखों और आयोजन स्थलों में हेरफेर कर सकते हैं लेकिन आईपीएल को टालना संभव नहीं क्योंकि जून में ट्वेंटी-20 विश्व कप खेला जाना है और उसके बाद का अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम इतना व्यस्त है कि हम आईपीएल के लिए समय निकालने के बारे में सोच भी नहीं सकते।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, March 20, 2009, 9:01 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+