For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

महिला विश्व कप : वेस्टइंडीज ने हासिल किया पांचवां स्थान

By Staff

स्थानीय ड्रमोएन ओवल मैदान पर खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पाकिस्तान ने बिस्माह महरूफ (33 रन, 69 गेंद, 4 चौके) और अस्माविया इकबाल (24 रन, 42 गेंद, 2 चौके) की संघर्षपूर्ण पारियों की मदद से 46.3 ओवर में 131 रन बनाए।

वेस्टइंडीज टीम की शानदार गेंदबाजी के आगे उसकी पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। वेस्टइंडीज की शैनेल डैली ने सर्वाधिक चार विकेट झटके।

जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने 46.3 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की ओर से स्टेफानी टेलर (24), डैली (24), पामेला लेवाइन (26) और चार्लीन टेट (नाबाद 26) रन बनाए।

डैनिएल स्माल 12 रन बनाकर नाबाद लौटीं। हरफनमौला प्रदर्शन करने वाली डैली को 'वुमैन ऑफ द मैच' चुना गया।

जीत के बावजूद वेस्टइंडीज टीम को 2013 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए क्वालीफाईंग मैचों में हिस्सा लेना होगा। इस सफर में पाकिस्तानी टीम भी उसके साथ होगी।

फाइनल में पहुंची इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों के अलावा भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें अगले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+