For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हरभजन की हुंकार से भारत को मिली फतह (लीड-3)

By Staff

इससे पहले खेल के चौथे दिन ब्रैंडन मैक्कलम के 84 रनों की बदौलत कीवी टीम ने दूसरी पारी में 279 रन बना सकी। हरभजन सिंह ने 63 रन देकर छह विकेट झटके। पहली पारी शानदार शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरे दिन के तीन विकेट पर 75 रन से आगे खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम को हरभजन सिंह ने मुश्किल में डाल दिया। उनके आगे डेनियल फ्लाइन और मैक्कलम को छोड़ सभी कीवी बल्लेबाज लाचार नजर आए। फ्लाइन ने हरभजन की एक गेंद पर पेवेलियन का रुख करने से पहले 67 रनों की पारी खेली।

एक समय 199 रनों के स्कोर पर कीवी टीम के आठ खिलाड़ी पेवेलियन लौट गए थे। इसके बाद मैक्कलम ने सूझबूझ से खेलना शुरू किया और इयान ओ'ब्रायन के साथ मिलकर नौंवे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। इन दोनों की जोड़ी को तोड़ने के लिए भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार हरभजन ने ओ'ब्रायन का विकेट झटक कर भारतीय टीम की जीत की बुनियाद रख दी। युवराज सिंह की एक गेंद पर मैक्कलम भी आउट हो गए और न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 279 रनों पर सिमट गई।

इससे पहले भारतीय टीम ने पहली पारी में सचिन के शानदार 160 रनों की बदौलत 520 रन बनाए थे। दूसरी ओर कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में कप्तान डेनियल विटोरी और जेस राइडर के शतकों की बदौलत 279 रनों को स्कोर खड़ा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+