For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बीसीसीआई ने कहा, भारत के बाहर खेला जाएगा आईपीएल (लीड-1)

By Staff

बीसीसीआई ने रविवार को आयोजित आपात बैठक के दौरान यह फैसला किया। हालांकि बोर्ड ने उन आयोजन स्थलों का खुलासा नहीं किया, जहां इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन किया जा सकता है।

बोर्ड ने इतना जरूर कहा कि वह दूसरे देशों के क्रिकेट बोर्डो के साथ बातचीत कर रहा है और जल्द ही टूर्नामेंट के कार्यक्रम और आयोजन स्थलों के नामों की घोषणा की जाएगी।

बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने पत्रकारों से कहा, "कई देशों के क्रिकेट बोर्डो ने आईपीएल की मेजबानी की इच्छा जाहिर की है। हम सबके साथ बात कर रहे हैं।"

बीसीसीआई ने साफ किया कि वह मजबूरन यह फैसला कर रहा है क्योंकि सरकार लोकसभा चुनावों के साथ-साथ होने वाले आईपीएल मैचों के लिए सुरक्षा की व्यवस्था करने में असमर्थता जता रही है।

बकौल मनोहर, "इससे पहले, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने कहा था कि उन्हें आईपीएल मैचों की मेजबानी करने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन एक दिन बाद ही उन्होंने कहा कि वे इन मैचों के लिए सुरक्षा प्रदान करने की स्थिति में नहीं हैं।"

मनोहर ने कहा कि सरकार की बेरुखी से तंग आकर बीसीसीआई को आईपीएल का आयोजन देश से बाहर कराने का फैसला करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, "हम बाध्य होकर आईपीएल का आयोजन विदेशी धरती पर कराने का फैसला कर रहे हैं। हम खासतौर पर महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश की सरकारों के रुख से खफा हैं।"

इस बीच, वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' ने सूचना दी है कि आईपीएल की मेजबानी के लिए इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और मध्य-पूर्व तगड़े दावेदार के रूप में उभरे हैं।

आईपीएल आयोजन समिति के अध्यक्ष ललित मोदी ने कहा कि आयोजन स्थलों में परिवर्तन के अलावा इसके प्रारूप में कोई और परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

बकौल मोदी, "आईपीएल के 59 मैच भारतीय समयानुसार शाम चार बजे से रात 11 बजे तक खेले जाएंगे। इसके समय और प्रारूप में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। टूर्नामेंट का नया कार्यक्रम शीघ्र ही जारी किया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+