ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली मिरर' के मुताबिक पिछले साल फेरारी टीम के चालक फिलिप मासा को हराकर विश्व चैंपियन बनने वाले मैक्लारेन-मर्सडीज टीम के 24 वर्षीय चालक हेमिल्टन ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य ब्राजील के चालक आटरेन सेन्ना के तीन विश्व खिताबों की बराबरी करना है।
हेमिल्टन ने कहा, "लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या मैं माइकल शुमाकर के सात विश्व खिताब के रिकार्ड की बराबरी करना चाहता हूं, तब मैं उनसे कहता हूं कि फिलहाल मेरा लक्ष्य सेन्ना के रिकार्ड की बराबरी करना है।"
इस वर्ष 27 मार्च को मेलबर्न में होने वाली आस्ट्रेलियाई ग्रां पी के साथ नए सत्र की शुरुआत करने जा रहे हेमिल्टन ने कहा कि वह अपना नाम एलेन पोर्स्ट और सर जैसी स्टीवर्ट जैसे दिग्गजों के साथ जोड़ना चाहते हैं।
हेमिल्टन ने कहा, "पोर्स्ट और स्टीवर्ट हरफनमौला चालक थे। मैं कम से कम दो खिताब जीतकर उनके साथ अपना नाम जोड़ना चाहता हूं। यही मेरी इच्छा है और इसके बाद में सेन्ना की तरह तीन बार इस खिताब पर कब्जा करना चाहूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।