सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की गारंटी नहीं मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को आयोजित आपात बैठक के में इस प्रतिष्ठित ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता को किसी और देश में कराने का फैसला किया। इस बात को लेकर जेटली खासे नाराज दिखे।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान जेटली ने कहा, "सरकार के रवैये के कारण आईपीएल आयोजन समिति ने इस प्रतियोगिता को भारत के बाहर कराने का फैसला किया है। इससे अच्छा संकेत नहीं जाएगा और पाकिस्तान की तरह भारत को भी असुरक्षित खेल आयोजन स्थल समझा जाने लगेगा। जेटली के मुताबिक सरकार ने राष्ट्रहित में फैसला नहीं किया।"
जेटली ने याद दिलाया कि आईपीएल के पहले संस्करण के दौरान जब बेंगलुरू में मैच खेले जा रहे थे तब कर्नाटक में विधानसभा चुनाव चल रहे थे। सरकार ने बेहिचक इन मैचों को सुरक्षा मुहैया कराई थी।
बकौल जेटली, "अगर चुनाव के दौरान एक राज्य में मैच कराया जा सकता है तो फिर आठ आयोजन स्थलों पर मैचों के लिए सुरक्षा मुहैया कराने में क्या दिक्कत आ सकती है। यह सरकार की नाकामी है और इसे क्रिकेट के तौर पर नहीं बल्कि राजनीति के तौर पर लिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*