भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा रविवार को आईपीएल का आयोजन भारत के बाहर कराने की घोषणा के साथ दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड इसके संभाािवत मेजबान के तौर पर सामने आए हैं।
ईसीबी प्रमुख जाइल्स क्लार्क ने ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' से बातचीत के दौरान कहा, "बीसीसीआई के साथ हमारे रिश्ते काफी अच्छे हैं। अगर बीसीसीआई को इस मामले में हमसे कोई मदद चाहिए होगी तो हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।"
उधर, क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने भी साफ कर दिया है कि आईपीएल आयोजन समिति ने इस प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में उससे संपर्क किया है।
सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेराल्ड मजोला ने कहा, "बीसीसीआई ने रविवार सुबह ही हमसे आधिकारिक तौर पर संपर्क किया है। उसने बताया कि वह हमें आईपीएल के संभावित मेजबान के रूप में देख रहा है। मैंने कहा कि हम इस काम में उसकी मदद करने को तैयार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।