सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गेराल्ड मजोला ने एक बयान में कहा, "बीसीसीआई ने भारत के बाहर आईपीएल के आयोजन के संदर्भ में आज सुबह हमसे संपर्क किया था।"
उन्होंने कहा, "आईपीएल के आयोजन के लिए बीसीसीआई के पास क्या-क्या विकल्प है, इस बारे में हम कुछ नहीं कह सकते।"
उन्होंने कहा, "हम तो अभी आईपीएल के अधिकारियों से इसके आयोजन के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं।"
मजोला ने कहा, "आईपीएल जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगितया के आयोजन के लिए सीएसए से संपर्क साधना दर्शाता है कि हमारे संसाधन और हमारी सांगठनिक क्षमताएं कितनी मजबूत हैं।"
लंबे समय से आईपीएल के आयोजन को लेकर जारी ऊहापोह रविवार को समाप्त हो गई जब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आईपीएल का आयोजन देश के बाहर करने का फैसला हुआ। बीसीसीआई इसके आयोजन के लिए इंग्लैंड को भी अच्छा विकल्प मान रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।