स्थानीय समाचार पत्र 'द नेशन' के मुताबिक पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया, "अब आईपीएल का अयोजन भारत से बाहर होगा। ऐसे में अगर आईपीएल हमसे पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने की इजाजत देने के लिए आग्रह करती है तो हम अपनी सरकार से इस बारे में मंजूरी मांगेगे।"
मुंबई हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव की वजह से आईपीएल के दूसरे संस्करण में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति देने से पाक सरकार ने मना कर दिया था। पाकिस्तान के उमर गुल, मिसबाह-उल- हक, सुहैल तनवीर, कामरान अकमल और शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ी आईपीएल के पहले संस्करण में नजर आए थे।
गौरतलब है कि रविवार को मुंबई में आपात बैठक कर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल को इंग्लैंड या दक्षिण अफ्रीका में कराने का फैसला किया। स्वदेश में इसके आयोजन को लेकर भारत सरकार सुरक्षा कारणों से अपनी असमर्थता जता रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।