For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल में चमक बिखेरने को तैयार हैं बोपारा

By Staff

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' से बातचीत के दौरान बोपारा ने कहा कि आईपीएल की अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।

बोपारा ने कहा, "क्रिकेट प्रशंसकों को आईपीएल बेहद पसंद है। मैं एक बेहतरीन टेस्ट, एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान कायम करना चाहता हूं। अपने प्रेरणास्रोत खिलाड़ियों की तरह मैं क्रिकेट के तीनों स्वरूपों में चमक बिखेरना चाहता हूं। आईपीएल मेरे लिए खास है क्योंकि इसके जरिए मैं ट्वेंटी-20 में अपना पहचान कायम कर सकूंगा।"

बोपारा ने कहा कि 10 अप्रैल से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन अगर इंग्लैंड में होता है तो यह उनके लिए सबसे अच्छी बात होगी क्योंकि यहां के माहौल से वह पूरी तरह परिचित हैं।

बकौल बोपारा, "आईपीएल का आयोजन इंग्लैंड में होगा तो सबसे अधिक खुशी मुझे होगी क्योंकि मैं यहां के माहौल से पूरी तरह परिचित हूं। ऐसे में मेरे अच्छे प्रदर्शन करने के आसार बढ़ जाएंगे। मैं अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं।"

सुरक्षा कारणों के मद्देनजर भारत से स्थानांतरित होने के बाद आईपीएल के मेजबान देश को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले 72 घंटों में इस संबंध में अंतिम फैसला कर लिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+