एकदिवसीय श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान संभालेंगे स्मिथ
स्मिथ तीन अप्रैल से शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान टीम की कमान संभालेंगे। इसके अलावा हरफनमौला खिलाड़ी मोर्न मोर्कल को भी पहले दो मुकाबलों के लिए टीम में जगह दी गई है।
हाथ में चोट के कारण स्मिथ आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे और तीसरे मैच में नहीं खेल सके थे जबकि खराब फार्म के कारण मोर्कल को तीसरे टेस्ट के लिए चुनी गई टीम से बाहर कर दिया गया था।
खराब फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज नील मैकेंजी और बाएं हाथ के गेंदबाज लोन्वाबो सोत्सोबे को एकदिवसीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। सोत्सोबे घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं।
एकदिवसीय श्रृंखला से पहले दोनों टीमों के बीच दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला खेली जाएगी। पहला मैच 27 मार्च को जोहांसबर्ग में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 29 मार्च को सेंचुरियर में होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications