अगले सप्ताह एकदिवसीय टीम की घोषणा करेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डॉन' ने कोच इंतिखाब आलम के हवाले से लिखा है कि राष्ट्रीय एकदिवसीय चैंपियनशिप एक अप्रैल को ही समाप्त हो रही है, लिहाजा इसी दिन 15 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की घोषणा की जाएगी।
पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया की टीमों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहर अबू धाबी और दुबई में इस श्रृंखला के मैच खेलने हैं। श्रृंखला के दौरान एक ट्वेंटी-20 मैच भी खेला जाना है।
आलम ने कहा, "22 अप्रैल से सात मई तक होने वाली इस श्रृंखला के लिए एक अप्रैल को टीम की घोषणा करने को लेकर आमराय बनी है। इसी दिन राष्ट्रीय एकदिवसीय चैंपियनशिप भी समाप्त हो रही है। टीम प्रबंधन ने कहा है कि इस चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा।"
इस श्रृंखला का आयोजन पाकिस्तान में होना था लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आस्ट्रेलिया द्वारा पाकिस्तान में खेलने से इंकार किए जाने के बाद इसे तटस्थ आयोजन स्थल पर कराया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications