प्रकाश को जहां जर्मनी के एंड्रिएस बेक ने 7-5, 7-6 (3) से पराजित किया वहीं सातवें वरीयता प्राप्त सोमदेव को रूस के एलेक्जेंडर कुर्दयावत्सेव ने 7-5, 6-3 से सीधे सेटों में पराजित किया।
सोमदेव और प्रकाश की हार के साथ इस टूर्नामेंट के एकल दौर से भारत की चुनौती समाप्त हो गई है।
सोमदेव को हालांकि युगल मुकाबलों में सफलता मिली है। वह अपने दक्षिण अफ्रीकी जोड़ीदार इजाक वान जेल मेर्वे के साथ टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल दौर में पहुंच गए हैं।
सोमदेव और मेर्वे ने ब्रिटेन के फारिस एक्हाजान और उनके जोड़ीदार थाईलैंड के पिराकिया सिरीलुएथाईवाताना को 6-0, 6-3 से पराजित किया।
भारत के रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार एहसाम उल हक कुरैशी की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी भी अंतिम-8 दौर में पहुंचने में सफल रही है।
बोपन्ना और कुरैशी ने थाईलैंड के पोंगसाथोर्न बेंजामस और प्राक माहाथावोर्न को 6-1, 6-4 से पराजित किया।
भारत के आशुतोष सिंह और पूरव राजा भी युगल मुकाबलों के अंतिम-8 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। दोनों ने फ्रांस के मैथ्यू मोंटकोर्ट और एडवडरे रोजर वेसेलिन को 6-3, 6-3 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।