पीसीबी को आईपीएल के लिए अपने खिलाड़ियों के बुलावे का इंतजार
पिछले साल नवंबर में मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद जब भारत और पाकिस्तान के रिश्ते में खटास बढ़ गई थी, तब पाकिस्तान ने अपने खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने पर रोक लगा दी थी। अब जबकि आईपीएल का आयोजन भारत के बाहर होने जा रहा है, पीसीबी को आशा है कि उसके कुछ खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने के लिए फिर से न्योता मिल सकता है।
आईपीएल के दूसरे संस्करण के इंग्लैंड या फिर दक्षिण अफ्रीका में कराए जाने की संभावना बनने के साथ ही पाकिस्तान के प्रमुख खिलाड़ियों ने आईपीएल का प्रचार भी शुरू कर दिया है।
पीसीबी प्रमुख ने कहा कि वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल के दूसरे संस्करण में जगह दिलाने के लिए बीसीसीआई से संपर्क जरूर करेंगे लेकिन मान-मनौव्वल करने का उनका कोई इरादा नहीं है।
पाकिस्तान के खेल मंत्री आफताब शाह जिलानी ने भी कहा है कि वह इस मुद्दे को लेकर संबद्ध अधिकारियों से बात करेंगे लेकिन उससे पहले वह बीसीसीआई और पीसीबी के बीच होने वाली बातचीत का इंतजार करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications