पूरी तरह फिट हूं मैं : शोएब अख्तर
अख्तर ने कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अप्रैल-मई में आस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के साथ राष्ट्रीय टीम में वापसी के इच्छुक हैं।
अख्तर ने कहा, "अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए मैं जोरदार मेहनत कर रहा हूं। मैं आस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं।"
एक समय विश्व के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार अख्तर इस साल जनवरी में श्रीलंका के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के बाद से ही राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं। श्रीलंका के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला के लिए भी उनका चयन नहीं किया गया था।
33 वर्षीय अख्तर का दावा है कि कप्तान यूनुस खान और कोच इंतिखाब आलम भी चाहते हैं कि राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी हो।
बकौल अख्तर, "कप्तान और कोच चाहते हैं कि मैं राष्ट्रीय टीम में वापसी करूं। इन दोनों के सहयोग से मैं अपनी वापसी को लेकर आश्वस्त हूं। मैं इसके लिए जोरदार मेहनत कर रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications