For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में होगा (लीड-1)

By Staff

आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी जेराल्ड मजोला ने मंगलवार को जोहांसबर्ग बैठक में की। बैठक के बाद आईपीएल आयोजन को अंतिम रूप दिया गया।

माना जा रहा है कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत 10 अप्रैल की बजाय 17 अप्रैल से होगी। संभावना है कि आईपीएल के दूसरे संस्करण का उद्घाटन समारोह केपटाउन में होगा। इसके मैच केपटाउन, जोहांसबर्ग, डरबन, सेंचुरियन, पोर्ट एलिजाबेथ और ईस्ट लंदन में खेले जाएंगे।

मोदी और मजोला ने नौ में से छह आयोजन स्थलों का चयन कर लिया है। दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने भी आईपीएल के सफल और सुरक्षित आयोजन का भरोसा दिलाया है।

जब से इस टूर्नामेंट को भारत से बाहर ले जाने का फैसला हुआ था, तभी से ही दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी की दावेदारी मजबूत दिख रही थी। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अच्छे रिश्ते के कारण इंग्लैंड भी इस दौड़ में शामिल था लेकिन मौसम ने उसे पीछे कर दिया।

मोदी के सोमवार को आयोजन स्थलों का मुआयना के बहाने दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने के साथ ही साफ हो गया था कि वह इंग्लैंड की दावेदारी में इच्छुक नहीं हैं क्योंकि वहां मैचों के दौरान बारिश की आशंका बनी हुई थी। यही कारण है कि मोदी ने लंदन जाने के कार्यक्रम में फेरबदल किया और पहुंच गए दक्षिण अफ्रीका, जहां मजोला के साथ उनकी बातचीत रंग लाई।

सुरक्षा कारणों से इस प्रतियोगिता के भारत से बाहर कराए जाने के फैसले के बाद से ही दक्षिण अफ्रीका में इस प्रतिष्ठित ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए सरगर्मियां बढ़ गई थीं।

प्राप्त सूचना के अनुसार दक्षिण अफ्रीकी सरकार और वहां के क्रिकेट बोर्ड-सीएसए ने गुपचुप तरीके से आईपीएल के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी थीं।

आईपीएल के आयोजन में सीएसए को वहां की सरकार से पूरी मदद मिल रही है। सीएसए ने सरकार से जरूरी मदों को लेकर सहायता की मांग की है, जिसे संभवत: स्वीकार भी कर लिया गया है।

दूसरी ओर, आईपीएल के मेजबान के रूप में इंग्लैंड की दावेदारी काफी कमजोर दिख रही थी क्योंकि साल के इस वक्त में वहां काफी बारिश होती है। मोदी ने भी स्वीकार किया था कि बारिश के कारण इंग्लैंड की मेजबानी की दावेदारी कमजोर दिख रही है।

पिछले साल की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स टीम के मालिकों में से एक मनोज बडाले ने भी कहा था कि दक्षिण अफ्रीका आईपीएल के लिए सबसे उपयुक्त आयोजन स्थल होगा। लंदन में रहने वाले बडाले ने आशंका जताई थी कि इंग्लैंड में इस टूर्नामेंट पर बारिश की मार पड़ सकती है।

बहरहाल, अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाते हुए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने अपने सभी आठ प्रांतीय क्रिकेट बोर्डो को आईपीएल के लिए मैदानों को खाली करने के निर्देश दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+