आईपीएल के दूसरे संस्करण में नहीं खेलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' ने पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलीम अल्ताफ के हवाले से लिखा है, "हम जानते हैं कि हमारे कुछ खिलाड़ी इस साल आईपीएल में खेलने के इच्छुक थे लेकिन मैं नहीं समझता कि इस वर्ष वे इस प्रतिष्ठित ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता में शिरकत कर पाएंगे। अगले साल उनके लिए संभावना बन सकती है लेकिन इस साल उनके लिए रास्ते बंद हो चुके हैं।"
आईपीएल का आयोजन भारत की बजाय दक्षिण अफ्रीका में कराए जाने की घोषणा के बाद आईपीएल के साथ करारबद्ध कई खिलाड़ियों ने इस साल खेलने की इच्छा जाहिर की थी।
पिछले साल नवंबर में मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद जब भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में खटास बढ़ गई थी, तब पाकिस्तान ने अपने खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने पर रोक लगा दी थी।
आईपीएल में खेलने की इच्छा जाहिर करने वालों में सबसे आगे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर हैं। अख्तर ने कहा, "मैंने आईपीएल में खेलने की आस अब तक नहीं छोड़ी है। अगर फ्रेंचाइजी टीम मेरी सेवा लेना चाहेगी तो मैं इसके लिए तैयार हूं।" अख्तर शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम के सदस्य हैं।
पीसीबी प्रमुख एजाज बट्ट ने मंगलवार को कहा था कि उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आईपीएल के लिए अपने खिलाड़ियों के बुलावे का इंतजार है लेकिन इसके लिए वह बीसीसीआई को मनाने नहीं जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications