कार्यक्रम बदलने से पीटरसन और फ्लिंटॉफ को उठाना पड़ेगा नुकसान

By Staff

आईपीएल का आयोजन इस वर्ष 10 अप्रैल से होना था लेकिन दक्षिण अफ्रीका स्थानांतरित किए जाने के बाद इसके कार्यक्रम में तब्दीली की गई है और अब इसका आयोजन 18 अप्रैल से किया जाना है।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'गार्जियन' के मुताबिक आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों के तौर पर करार करने वाले पीटरसन और फ्लिंटॉफ कार्यक्रम के पुनर्निधारण के बाद इस प्रतियोगिता में तीन सप्ताह की बजाय दो सप्ताह ही खेल सकेंगे। इस लिहाज से उनकी मैच फीस में कटौती की जा सकती है।

पीटरसन और फ्लिंटॉफ ने आईपीएल की अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों के साथ 15.5 लाख डॉलर में करार किया है। पीटरसन ने जहां विजय माल्या की बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स टीम के साथ करार किया है वहीं फ्लिंटॉफ चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हैं।

इन दोनों खिलाड़ियों को प्रति मैच 75,000 पाउंड फीस मिलनी है। बदले हुए कार्यक्रम के तहत दोनों स्टार खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए एक या दो मैच कम खेल पाएंगे, लिहाजा इन्हें इन मैचों के बदले मिलने वाली फीस गंवानी पड़ सकती है।

पीटरसन और फ्लिंटॉफ एक मई तक ही आईपीएल में खेल सकेंगे क्योंकि इसके बाद इन्हें वेस्टइंडीज के साथ खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के लिए स्वदेश लौटना होगा।

यही हाल इंग्लैंड के एक अन्य हरफनमौला खिलाड़ी रवि बोपारा का है। कार्यक्रम के पुनर्निधारण के कारण बोपारा को 25,000 और ओवेश शाह तथा पॉल कोलिंगवुड को 15,000 पाउंड का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, March 25, 2009, 2:00 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+