Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राइट ने अपने बल्लेबाजों से कहा, भारतीय बल्लेबाजों से सीखो

न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक राइट ने अपने बल्लेबाजों से सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वी.वी.एस. लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों की शैली का अनुसरण करने को कहा है।

राइट ने कहा, "आप विदेशी कोचों के अलावा विदेशी खिलाड़ियों से भी काफी कुछ सीख सकते हैं। तेंदुलकर जैसे दिग्गज को बल्लेबाजी करते देखने भर से काफी कुछ सीखा जा सकता है। हमारे पास भारतीय टीम को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए यह एक अच्छा रास्ता है। इसे अपनाइए, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आपको फायदा होगा।"

तेंदुलकर की शैली के बारे में राइट ने कहा कि 157 टेस्ट मैच खेल चुके इस सिद्धहस्त बल्लेबाज के पास गजब का संतुलन है। बकौल राइट, "क्रिकेट में संतुलन सबसे जरूरी होता है। अगर आपने शरीर और पैरों तथा शरीर और आंखों के बीच संतुलन कायम कर लिया है, तब आपको कोई नहीं रोक सकता। तेंदुलकर इस कला के उस्ताद हैं।"

राइट ने कहा कि नए बल्लेबाज हेमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान तेंदुलकर और द्रविड़ की बल्लेबाजी को देखकर यह सीख सकते थे कि अपनी पारी को कैसे संवारते हैं।

बकौल राइट, "हमारे खिलाड़ी प्रतिभाशाली हैं लेकिन उनके पास संयम की कमी है। संयम देखना है तो तेंदुलकर और द्रविड़ का देखिए, फिर आप समझेंगे कि एक अच्छी पारी को संवारने के लिए कितनी मेहनत और लगन की जरूरत होती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+