नेपियर में पहली जीत पर होगी भारत और न्यूजीलैंड की निगाह
भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक एक टेस्ट मैच खेला है, जो बेनतीजा रहा था लेकिन मेजबान टीम का रिकार्ड इस मैदान पर निराशाजनक रहा है। उसने यहां अब तक सात मैच खेले हैं, जिसमें से उसे दो में हार का सामना करना पड़ा है।
दोनों टीमें 19 साल बाद इस मैदान पर आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 1990 में टेस्ट मैच खेला गया था, जो ड्रा रहा था। बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं हो सका था।
इस मैदान पर खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन थे जबकि मेजबान टीम के कप्तान जॉन राइट थे, जो भारतीय टीम के कोच भी रह चुके हैं।
वर्ष 1990 में इस मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मात्र 16 साल के थे। वह 88 रन बनाकर आउट हो गए थे। लंबे समय तक न्यूजीलैंड में यही उनका सर्वोच्च स्कोर रहा था।
इसके अलावा भारत ने 41 साल से न्यूजीलैंड में एक भी टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में अपनी आखिरी टेस्ट श्रृंखला 1968 में जीती थी।
भारत अगर नेपियर में जीत हासिल करने में सफल रहता है तो यह उसकी 100वीं टेस्ट जीत होगी। भारतीय टीम ने अब तक 428 टेस्ट मैच खेलते हुए 99 बार जीत हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications