मिल्स के स्थान पर पटेल का खेलना लगभग तय

By Staff

मिल्स संभवत: अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। हेमिल्टन में भारत के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच में वह 24.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 119 रन पर मात्र एक विकेट हासिल कर सके थे।

इसके अलावा नेपियर में इससे पहले खेले गए टेस्ट मैच में भी उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। वह 44 ओवर गेंदबाजी करते हुए 128 खर्च कर एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे।

मेजबान टीम के कोच एंडी मोल्स ने मंगलवार को टीम के चयन के वक्त ही साफ कर दिया था कि पटेल स्पिनरों के लिए मददगार मानी जा रही पिच पर कप्तान डेनियल विटोरी के साथ स्पिन आक्रमण की कमान संभाल सकते हैं।

मैक्लीन पार्क की पिच का मुआयना करने के बाद मोल्स ने कहा था कि नई पिच पर स्पिनरों को मदद मिलने की अपार संभावना है। कोच ने नई पिच को लेकर निराशा भी जाहिर की थी। उनका कहना था कि इसमें उनके तेज गेंदबाजों को देने के लिए कुछ भी नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, March 25, 2009, 3:58 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+