आसान हो गया है आस्ट्रेलिया को हराना : अख्तर
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' से बातचीत के दौरान अख्तर ने कहा, "पहले की तुलना में आस्ट्रेलिया को हराना अब अपेक्षाकृत आसान हो गया है। अगर हमने अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन किया तो हम उसे पटखनी देने में सफल रहेंगे। हमारे पास रिकी पोंटिंग की टीम को हराने का बेहतरीन मौका है।"
अख्तर ने कहा कि वह अपने देश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को सेवाएं देने के लिए पूरी तरह फिट हैं। बकौल अख्तर, "अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए मैं जोरदार मेहनत कर रहा हूं। मैं आस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं।"
एक समय विश्व के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार अख्तर इस साल जनवरी में श्रीलंका के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के बाद से ही राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं। श्रीलंका के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला के लिए भी उनका चयन नहीं किया गया था।
पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया की टीमें 22 अप्रैल से सात मई तक यूएई के शहर अबू धाबी और दुबई में पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेलेंगी। इस श्रृंखला का आयोजन पाकिस्तान में होना था लेकिन आस्ट्रेलिया ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications