Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया को मिला आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का गदा

आईसीसी ने बुधवार को यहां आयोजित रंगारंग कार्यक्रम के दौरान 2008-09 कैलेंडर वर्ष में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम के तौर पर आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को टेस्ट चैंपियनशिप का प्रतीक चिन्ह सौंपा।

आस्ट्रेलियाई टीम इस सत्र में एक बार शीर्ष क्रम की कुर्सी खो बैठी थी। दक्षिण अफ्रीका ने पिछले महीने उसे उसी के घर में पराजित किया था लेकिन पोंटिंग की टीम ने इस महीने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित तीन मैचों की श्रृंखला में ग्रीम स्मिथ की टीम को 2-1 से पराजित कर अपना ताज वापस ले लिया।

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का ताज हासिल करने के लिए आस्ट्रेलिया को एक अप्रैल से पहले नंबर एक टीम की कुर्सी हासिल करनी थी, जिसे उसने एक सप्ताह पहले सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।

पोंटिंग ने टीम की ओर से 175,000 डॉलर का चेक ग्रहण किया। इसके अलावा आस्ट्रेलिया को दूसरे क्रम की एकदिवसीय टीम होने के नाते 75,000 डॉलर और मिले।

दूसरी ओर, स्मिथ ने अपनी टीम की ओर से एकदिवसीय चैंपियनशिप की शील्ड और उसके बदले मिलने वाला 175,000 डॉलर तथा दूसरे क्रम की टेस्ट टीम को मिलने वाले 75,000 डॉलर का चेक ग्रहण किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+